6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली सिटी में LHS निर्माण से 9 से 17 मई तक कई ट्रेनें प्रभावित, यात्री इज्जतनगर से पकड़ें गाड़ी

बरेली सिटी में LHS निर्माण से 9 से 17 मई तक कई ट्रेनें प्रभावित, यात्री इज्जतनगर से पकड़ें गाड़ी

बरेली, 8 मई 2026।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड के पास समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते 9 मई से 17 मई तक कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बदला गया है। इस दौरान ट्रेनें बरेली सिटी की बजाय इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से शुरू व समाप्त होंगी।

*ये ट्रेनें होंगी शॉर्ट-टर्मिनेट*

रेलवे के अनुसार, 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 12 से 16 मई तक बरेली जंक्शन पर ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी। वहीं 55316/55318 पीलीभीत-बरेली सिटी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी और 75302 टनकपुर-बरेली सिटी 9 से 15 मई तक इज्जतनगर स्टेशन पर ही रुक जाएंगी। 05307 टनकपुर-बरेली जं. मेला स्पेशल 11, 14 व 16 मई को इज्जतनगर में समाप्त होगी।

*यहां से चलेंगी ट्रेनें*

55328 बरेली सिटी-कासगंज 13 से 17 मई तक बरेली जंक्शन से रवाना होगी। 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं व 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत 9 से 15 मई तक इज्जतनगर से चलेंगी। 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत व 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल 10 से 16 मई तक इज्जतनगर से चलेंगी। 05308 बरेली जं.-टनकपुर मेला स्पेशल 12, 15 व 17 मई को इज्जतनगर से रवाना होगी।

इस अवधि में बरेली सिटी और इज्जतनगर के बीच सभी प्रभावित ट्रेनें निरस्त रहेंगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि एलएचएस निर्माण यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यात्री यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 पर ट्रेन की स्थिति जरूर देख लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस