11:34 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में मातृ दिवस पर मातृ प्रेम को प्रकट करने वाले अनेक शिक्षाप्रद व अविस्मरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा-प्लेगु्रप, नर्सरी, के0जी0 व कक्षा-1 के विद्यार्थियों ने अपनी माँ के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हुए अपने नन्हें-नन्हें हाथों से सुंदर कार्ड बनाए। कक्षा-2 व 3 के विद्यर्थियों ने अपनी माँ के लिए ‘सुपर मॉम क्राउन’ बनाए। बच्चों की रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा-4 व 5 के विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट मॉम ट्रॉफी’ बनाई और इस तरह से उन्होंने अपनी माताओं को उनके अमूल्य मातृत्व के लिए आभार प्रकट किया। विद्यालय में गीत-संगीत से भरपूर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुतियाँ दीं। कार्ड, क्राउन व ट्रॉफी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि माँ की जीवन में महती भूमिका होती है। विद्यार्थी जीवन में माँ का स्नेह और ममत्त्व ही बालकों के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखता है। इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों में नैतिकता व मूल्यों की स्थापना के लिए नितांत आवश्यक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस