8:03 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

सपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में “तूफानी दौरा” किया

सपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में “तूफानी दौरा” किया।

उझानी-बदांयू 6 मई।

सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र सिंह तोमर ने आज बिल्सी विधानसभा के कई गांवों का तूफानी दौरा किया। तोमर का यह दौरा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए था।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मोहल्ला संख्या चार में चौधरी शाहिद राइन के आवास पर बैठक की। बोले कि जनता का विश्वास अखिलेश यादव पर अटूट है और 2027 में सपा की सत्ता में वापसी तय है।
जगह-जगह ग्रामीणों और समर्थकों ने श्री तोमर का फूल-मालाओं व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों के बीच बैठकर बिजली, गैस सिलेंडर और यूरिया खाद जैसी बुनियादी समस्याएं सुनीं।

कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। श्री तोमर ने गंगापुर, मुजरिया, बहेड़िया, उझानी, रौली, सतेती समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया।

योगेंद्र तोमर ने बैठक में बदायूं जनपद में सपा सरकार के समय हुए विकास कार्यों को भी याद किया। इस बैठक में फैजान राइन, इकरार कस्सार, रिजवान मलिक, प्रशांत यादव समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस