6:19 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती – तमंचे के साथ युवक ने फेसबुक पर डाली फोटो, पुलिस ने शुरू की तलाश

बदायूं में तमंचे के साथ युवक ने फेसबुक पर डाली फोटो, पुलिस ने शुरू की तलाश, उत्तराखंड में होने की सूचना।

बिल्सी बदायूं, 6 मई 2026।

सोशल मीडिया पर रील्स और लाइक्स के चक्कर में युवा कानून तोड़ने से भी नहीं चूक रहे। ताजा मामला बदायूं जिले के कस्बा उघैती के गांव ईखखैडा का है, जहां एक युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उघैती थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 315 बोर के देसी तमंचे के साथ फोटो अपलोड की। फोटो में युवक तमंचा हाथ में लहराता दिख रहा हफोटो कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और पुलिस तक पहुंच गई।

थानाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया सेल की निगरानी में यह फोटो सामने आई। आरोपी की पहचान कर ली गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक फिलहाल उत्तराखंड में रह रहा है। पुलिस की एक टीम उत्तराखंड रवाना की गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि तमंचा कहां से आया और क्या युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है।

एसएसपी बदायूं अंकिता शर्मा ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए गैरकानूनी काम न करें। अवैध हथियार रखना और उसका प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस