उझानी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक धरा।
उझानी (बदायूँ) 6 मई ।
मानकपुर रोड पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
सोमवार रात 8:28 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी हाथ में जरीकेन लिए युवक दिखा। पुलिस को देख वह भागने लगा। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घेरकर पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जुनैद (22) निवासी गद्दी टोला के रूप में हुई। जरीकेन में कच्ची शराब भरी थी। इसकी आबकारी विभाग ने भी पुष्टि की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जरीकेन सील की। विवेचना उ0नि0 रघुराज सिंह करेंगे।
—
राजेश वार्ष्णेय एमक।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
