8:02 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

SSP अंकिता शर्मा ने सुनी जनता की फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई: SSP अंकिता शर्मा ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित को न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े, यह पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
इस अवसर पर भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है, और इसका उद्देश्य हर पीड़ित तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के पुलिस के समक्ष रखें, हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस