7:57 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में गंगा किनारे बाढ़ रोकने को 16 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

बदांयू में गंगा किनारे बाढ़ रोकने को 16 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ।

बदांयू 04 मई 2026।

बदांयू के गांव जामनी में गंगा किनारे हर साल आने वाली बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने के लिए 16 करोड़ रुपये की दो बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का सोमवार को शुभारंभ किया गया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विधिवत पूजन कर कार्यों की शुरुआत की।

योजना के तहत तटबंधों को मजबूत किया जाएगा, नदी के जल प्रवाह का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन होगा और संवेदनशील जगहों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि गंगा किनारे लोग लंबे समय से बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इस परियोजना से फसल और संपत्ति के नुकसान में कमी आएगी। किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बाढ़ का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र और तहसीलदार राकेश सिंह समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से जामनी और आसपास के दर्जनों गांवों में पानी भर जाता है। खेत डूबने और मकानों को नुकसान पहुंचने से लोग परेशान रहते हैं। सरकार ने अब इसे प्राथमिकता पर लिया है।
शुभारंभ के दौरान सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस