5:58 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘युवा संसद’ ने संसद को साकार कर दिखाया

मदर एथीना स्कूल में ‘युवा संसद’ ने संसद को साकार कर दिखाया।
मदर एथीना स्कूल में युवा संसद-2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें युवा सांसदों के द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के मुद्दे पर अपने विचार खुल कर पटल पर रख गए। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भविष्य के लिए नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण नागरिकों का निर्माण करना है। युवा संसद में सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने इस अधिनियम के पक्ष में जितनी दृढ़ता से अपने विचार रखे, विपक्ष के सांसदों के द्वारा उतनी ही दृढ़ता से भी आगे बढ़कर विरोध किया गया। छात्र-छात्राओं में वर्तमान सांसदों की वाचन क्षमता को आत्मसात कर लिया। युवा संसद से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से इतर व्यावहारिकता में संसद की कार्य प्रणाली से अवगत कराना है।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में वाचन क्षमता, नेतृत्व क्षमता का विकास करना व पुस्तकीय ज्ञान से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यावहारिक रूप से जानकारी देना व विद्यार्थियों को सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मुद्दों की जानकारी देना प्रदान है।

विज्ञापन एक्सप्रेस