7:02 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

थाने के पास सर्राफा दुकान के ताले पर पत्थर मारता रहा युवक, रोकने वालों को भी दौड़ाया

थाने के पास सर्राफा दुकान के ताले पर पत्थर मारता रहा युवक, रोकने वालों को भी दौड़ाया।

बदायूं 3 मई ।

कादरचौक कस्बे में शनिवार दोपहर थाने से चंद कदम दूर स्थित सर्राफा कारोबारी की दुकान पर एक युवक ने आधे घंटे तक ताले पर पत्थर बरसाए। घटना का वीडियो सामने आया है।

दुकान संचालक कुश कुमार सिंह उर्फ पप्पू उस समय दवा लेने बरेली गए थे। दोपहर करीब दो बजे लुंगी पहने युवक दुकान पर पहुंचा और ताला तोड़ने के लिए पत्थर मारने लगा। पत्थर लगने से दुकान के बाहर का फर्श भी टूट गया।

स्थानीय लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो युवक पत्थर लेकर उन्हीं पर दौड़ पड़ा। लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है और लभारी गांव का रहने वाला है। तोड़फोड़ के बाद वह फरार हो गया।

हैरानी की बात यह रही कि थाने से चंद कदम दूर हुई इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी। एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस