लालकुआं – प्रताप नगर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन कल से बदायूं है स्टापेज।
बरेली, 02 मई।
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 09119/09120 प्रताप नगर-लालकुआं-प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का 18 फेरों के लिए संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09119 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष प्रत्येक रविवार 03 मई से 28 जून, 2026 तक (03, 10, 17, 24, 31 मई एवं 07, 14, 21, 28 जून) तक चलाई जाएगी ।
ट्रेन प्रताप नगर से 17:00 बजे प्रस्थान कर बड़ोदरा 17:30, गोधरा 18:43, दाहोद 19:35, रतलाम 21:25, कोटा 00:50 (अगले दिन), गंगापुर सिटी 02:44, भरतपुर 04:25, मथुरा जं. 06:05, हाथरस सिटी 06:50, कासगंज 07:55, बदायूँ 08:55, बरेली जं. 10:00, बरेली सिटी 10:20, इज्जतनगर 10:45, बहेड़ी 11:40, किच्छा 12:00 होते हुए लालकुआं 12:45 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09120 लालकुआं-प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष प्रत्येक सोमवार 04 मई से 29 जून, 2026 तक (04, 11, 18, 25 मई एवं 01, 08, 15, 22, 29 जून) लालकुआं से 15:50 बजे प्रस्थान कर किच्छा 16:17, बहेड़ी 16:40, इज्जतनगर 17:40, बरेली सिटी 18:00, बरेली जं. 18:15, बदायूँ 19:00, कासगंज 20:20, हाथरस सिटी 21:12, मथुरा जं. 22:30, भरतपुर 00:34 (अगले दिन), गंगापुर सिटी 01:37, कोटा 04:00, रतलाम 07:20, दाहोद 08:46, गोधरा 10:10, बड़ोदरा 11:04 होते हुए प्रताप नगर 11:30 बजे पहुंचेगी
बरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे
– वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी: 02
– वातानुकूलित तृतीय श्रेणी: 06
– शयनयान श्रेणी: 06
– साधारण द्वितीय श्रेणी: 04।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
