9:07 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – भाजपा नेता ने थाने के मुंशी पर लगाया अभद्रता, मारपीट व रिश्वत मांगने का आरोप

उझानी – भाजपा नेता ने थाने के मुंशी पर लगाया अभद्रता, मारपीट व रिश्वत मांगने का आरोप।

उझानी-बदांयू 1 मई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक ने कोतवाली के मुंशी पर अपने जान-पहचान वाले की पेरोकारी में आने पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है, कहां परिचय देने पर मेरे साथ मारपीट कर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।

कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र के अनुसार क्षेत्र के गांव कोठी नगला निवासी अजय वर्मा पुत्र नेकसू वर्मा भाजपा आईटी विभाग में ग्रामीण मंडल संयोजक है। उन्होंने लिखा आज दोपहर वह पडौसी गांव गिरधरपुर के योगेन्द्र पुत्र कल्याण के साथ एक मामले में कोतवाली गया।

कोतवाली के मुंशी ने रिपोर्ट दर्ज करने की एवज में दस हजार रुपए की मांग की। परिचय देने व रूपये ना देने पर मुंशी बिगड़ गया मेरे साथ मारपीट की व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मुंशी के खिलाफ शिकायती पत्र सोंप कर इंस्पेक्टर से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस