*बदायूं*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 153/2026 धारा- 103(1) BNS में हत्या के वांछित/इनामिया अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे पुत्र जगपाल निवासी कुरियाई थाना सवायजपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया ।
*संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 17.04.2026 को अलापुर रोड पर बाबूजी ढाबे के पास रामसच्चे नाम के व्यक्ति को गोली मार देने की मैमो सूचना के आधार प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन बदायूं मय पुलिस बल के जिला अस्पताल बदायूं पहुचे जहां पर आकस्मिक कक्ष में जानकारी करने पर पता चला कि मजरूब को पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है मैमो में रोगी का नाम रामसच्चे पुत्र जगपाल सिंह निवासी कुरिया द्वारा शिवम लिखा था, गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं से हायर सेन्टर बरेली रेफर कर दिया गया था। तत्तपश्चात जिला अस्पताल बदायूं से मैमो प्राप्त हुआ कि आतिफ पुत्र बिदरीश निवासी आसपुर थाना अलापुर बदायूं की मृत्यु हो गयी है। मौके पर मृतक के परिजन व रिश्तेदार काफी लोग मौजूद थे। मृतक आतिफ के पिता बिदरीस उर्फ बडक्का पुत्र मकबूल निवासी ग्राम आसपुर थाना अलापुर बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 18.04.2026 को मु0अ0स0- 153/2026 धारा- 103(1)/126(2) BNS बनाम उसामा आदि 5 नफर पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनवारण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना की सत्यता जानने के लिए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व जिला अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इनपुट (मुखबिर) से घटना स्थल के आसपास की पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज से शिवम व रवि उर्फ रामसच्चे व प्रभात तथा अंशुल को तलाश किया गया तो शिवम व अंशुल तथा प्रभात को साथ लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी ।
*विवरण पूछताछ -* शिवम व प्रभात तथा अंशुल ने बताया कि दिनांक 17.04.2026 को दोपहर के बाद आतिफ शिवम के पास आया था फिर शिवम व आतिफ ,आतिफ की मोटर साईकिल से रवि उर्फ रामसच्चे के कमरे पर गये थे। वहां से तीनो बुधवाई रोड पर ममता लोन के पास प्रभात की दुकान पर गये थे। वहां पर अंशुल पुत्र ब्रजेश मिला था। सब लोग एक दूसरे से पहले से परिचित थे। शिवम व अंशुल प्रभात की दुकान से कोल्ड ड्रिक व सिगरेट लेकर दुकान के बाहर आ गये। आतिफ को रवि उर्फ रामसच्चे की पेन्ट में तमन्चा लगा दिखाई दिया जिसमें आतिफ ने कहा कि कोई शिकायत कर देगा तो सब लोग फस जायेगे। तब आतिफ ने रवि उर्फ रामसच्चे से तमन्चा छीनने का प्रयास किया तो रवि उर्फ रामसच्चे ने अपने पास रखे तमन्चे से आतिफ को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी तथा अपने आप को बचाने के लिए रवि उर्फ रामसच्चे आतिफ को घायल अवस्था में उसी की मोटर साईकिल से शिवम को साथ लेकर लीलावती हास्पिटल मण्डी के पास ले गये। अस्पताल कर्मियो ने कहा कि जिला अस्पताल बदायूं ले जाओ। तब जिला अस्पताल बदायूं लेकर जहां पर रवि उर्फ रामसच्चे ने गुमराह करने के लिए घायल आतिफ के स्थान पर अपना नाम रवि उर्फ रामसच्चे पुत्र जगपाल सिंह निवासी कुरियाई थाना सवायजपुर हरदोई तथा भर्ती कराने में शिवम का नाम व मोबाइल नं0 आतिफ का लिखाया था। शिवम ने यह भी बताया कि जब आतिफ को जिला अस्पताल बदायूं से बरेली लेकर जा रहे थे तब रवि उर्फ रामसच्चे ने अपने आपको बचाने के लिए तथा पूर्व में अपने ऊपर दर्ज मुकदमे में रंजिशन आतिफ का वीडियो बनाकर ओसामा आदि 3 नफर के नाम वीडियो में बुलवाये थे ।
दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन व चश्मदीद गवाहान से की गयी पूछताछ से व चश्मदीद गवाह की निशादेही पर किये गये घटना स्थल से अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे पुत्र जगपाल निवासी कुरियाई थाना सवायजपुर जनपद हरदोई का नाम अभियुक्त के कालम में प्रकाश में आया। मृतक आतिफ की अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे पुत्र जगपाल निवासी कुरियाई थाना सवायजपुर जनपद हरदोई के द्वारा गोली मारकर हत्या की गयी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे पर 25000रू0 का इनाम घोषित किया गया। अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे उपरोक्त को आज दिनांक 30.04.2026 को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
