7:02 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

महिला का कुन्डल छीनने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

*बदायूं*

*कब्जे से छीना हुआ 1 कुन्डल एक मोबाइल Realme, घटना मे प्रयुक्त एक मोटर साइकिल तथा एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद ।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनाँक 27.04.2026 श्री पीतमराम पुत्र मनोहरलाल निवासी गांव इंधजागीर थाना नवाबगंज जनपद बरेली अपनी पत्नी नीलम व लड़की स्वानी के साथ अपनी ससुराल मोहल्ला बहादुरगंज थाना उझानी से अपनी से घर वापस आ रहे थे थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आश्रय आवास कालोनी के सामने रोड पर दो लड़के मो0सा0 से पीछे आ रहे थे मो0सा0 पर पीछे बैठे लड़के ने पातीराम की पत्नी के दोनों कानों के कुण्डल छीनकर भाग गये है, जिस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 92/26 धारा 304 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन मे एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पर मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त गणो को गिरफ्तारी / माल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी ।

गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी । दौराने चेकिंग अचानक एक संदिग्ध मोटर साईकिल सवार कादरी तिराहे से जंगल की ओर से आने रास्ते से आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख कर एकदम मोटर साईकिल पीछे की तरफ मोड कर भागने लगा बरसात से जमीन गीली होने के कारण फिसल गयी मोटर साईकिल छोड़ कर भागने लगा अपने आप को घिरता हुआ देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 3 फायर किये , एक फायर पुलिस आरक्षी 526 पुष्पेन्द्र के दाहिने हाथ को छुते हुए निकल गयी, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त के दोनो पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पप्पू उर्फ बिकारूददीन पुत्र अलाउददीन नि0 मो0 नई सराय थाना कोतवाली बदायूँ उम्र 32 वर्ष बताया, जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस 315 बोर के एक मोबाइल Realme ,एक कान का कुन्डल पीली घातू , घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल …UP24 BB 1699 ( Hero HF Deluxe ) बरामद हुई । घायल पुलिस कर्मी तथा घायल अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में उपचार हेतु भेजा गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ का विवरणः-*
पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पप्पू उर्फ बिकारूददीन से पूछताछ की गयी तो पूछताछ मे बताया कि मै अपने साथी के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देता हूँ, आश्रय आवास के सामने इसी मोटर साईकिल से उझानी की और से आ रही महिला के कान के कुन्डल छीन कर हम दोनो भागे थे हम दोनो ने एक-एक कुन्डल बांट लिया था ।

*केशव गुप्ता*

विज्ञापन एक्सप्रेस