उझानी में साप्ताहिक बंदी बेअसर, सड़कों पर लगता जाम मजदूरों को नहीं मिल रहा आराम।
उझानी-बदांयू 29 अप्रैल।
कस्बे में साप्ताहिक बंदी बेअसर होने पर व्यवसायिक स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों काे अवकाश नहीं मिल पा रहा है। साप्ताहिक अवकाश न मिलने से मजदूर वर्ग परेशान है। साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार में रोजाना की तरह भीड़-भाड़ रहती है। सड़कों पर रोजाना की तरह जाम भी लगता है।
कई मजदूरों ने कहा परिवार को समय देने एवं घर के अन्य काम के लिए सप्ताह में एक अवकाश बहुत जरूरी है। अवकाश न होने पर जरूरी काम होने पर छुट्टी मांगने पर मालिक नाक-भोंह सिकोड़ते हैं।

व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने कहा साप्ताहिक बंदी का पालन करना सभी व्यापारियों के हित में है। कुछ दुकानदारों की वजह से साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। उन्होंने कहा साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी व्यापार से जुड़े अनेक काम निपटा सकते हैं।

बाजारों का हाल है कि बुधवार साप्ताहिक बंदी के बावजूद रोजाना की तरह सड़कों पर जाम लगता है। जाम खुलवाने को पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पडता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
