6:49 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

थाना बिसौली एवं वजीरगंज पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी विवेचनाओं की समीक्षा कर अर्दली रूम किया गया

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ द्वारा थाना बिसौली व वजीरगंज पर सभी विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अर्दली

रुम किया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

बदायूं । आज दिनांक 28-04-2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा थाना बिसौली व वजीरगंज के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें समस्त विवेचकगण को विवेचनाओ के निस्तारण के सम्बन्ध मे हिदायत दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रभारी निरीक्षक बिसौली मय पुलिस बल के थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त किया गया । तदोपरान्त थाना बिसौली व थाना वजीरगंज पर रात्री गणना कर उपस्थित सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सोशल मीडिया सेल,बदायूँ ।

विज्ञापन एक्सप्रेस