11:52 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बसौमा मंडल के हाईस्कूल इंटरमीडिएट के मेधावियों को पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने किया सम्मानित

बसौमा मंडल के हाईस्कूल इंटरमीडिएट के मेधावियों को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित।

उझानी बदांयू 27 अप्रैल।

आज पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेन्द्र शाक्य ने मंडल बसोमा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को रजत विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में सम्मानित किया।

इस मौके पर मंडल महामंत्री इंजीनियर रजत कुमार गुप्ता व विद्यालय प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे , श्री शाक्य ने छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, आपकी मेहनत व लगन का ही नतीजा है कि आपको सम्मानित किया जा रहा है। लगन से ही मंजिल को पाया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस