12:03 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सब्जी बाजार में महंगाई का तड़का, नींबू निचोड़ रहा लोगों की जेब।

उझानी-बदांयू 26 अप्रैल।

इन दिनों सब्जी बाजार में महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। भिंडी, अरबी, परवल तो महंगे हैं ही, नींबू लोगों की जेबें निचोड़ रहा है, कई सब्जियों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।

बाजार में परवल के दाम जहां पहले 80 रुपये किलो थे, अब बढ़कर 100 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं अरबी 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी के दाम भी 35 रुपये से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंच गए हैं।

प्याज की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है, 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये किलो हो गई है। सबसे ज्यादा असर नींबू के दामों में देखा जा रहा है, जो 50 रुपये से सीधे 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हरी सब्जियों तो वेसे ही महंगी हो चुकी है। पालक,मटर,मेंथी,और तो और पोदीना भी 150 रूपये किलो बिक रहा है।

खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां महंगी होने से घर का बजट बिगड़ गया है। वहीं, सब्जी विक्रेता रमेश , शिवसिंह और अहमद ने बताया कि आवक में कमी और मौसम के प्रभाव के कारण दाम बढ़े हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस