6:49 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में पोस्टर मेकिंग और ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में पोस्टर मेकिंग और ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मदर एथीना स्कूल में कक्षा-1 से 5 तक के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग तथा कक्षा-6 से 8 तक के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनका विषय क्रमशः ‘हमारा ग्रह हमारी शक्ति’ एवं ‘जल संरक्षण’ था। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विदयार्थियों ने अपनी कलारुचियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ‘जल संरक्षण’ और ‘हमारा ग्रह, हमारी शक्ति विषय’ पर गंभीरता से चिंतन करते हुए तूलिका चलाई। विद्यार्थियों की क्रियात्मकता व रचनात्मकता सराहनीय थी।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के द्वारा कैनवास पर बिखेरी सतरंगी छटा को सराहते हुए कहा कि इन प्रतिभागियों में ही हमारा सतरंगी भविष्य छिपा है, बस इस तूलिका को सही से चलाने का अभ्यास कराना है। विद्यार्थियों के भीतर छिपी कलाप्रियता को और उनकी कलात्मक रुचियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन विद्यालय समय-समय पर करता रहता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस