9:58 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में लू का कहर जारी, लगातार पांचवें दिन पारा रहा 41 डिग्री सेल्सियस के पार

उझानी में लू का कहर जारी, लगातार पांचवें दिन पारा रहा 41 डिग्री सेल्सियस के पार।

उझानी-बदांयू 25 अप्रैल।

दिन के बाद अब रात में भी गर्मी सताने लगी है। लू का कहर लगातार पांचवें दिन जारी रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगभग सात महीने बाद न्यूनतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार किया है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार पांचवें दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से दिन में घर से निकले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि 26 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 27 से बदलाव दिख सकता है। 28 से 30 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे तापमान में गिरावट दिखेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस