5:50 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर तेज़ी से पुल निर्माण शुरू

कछला गंगा घाट पर तेज़ी से पुल निर्माण शुरू।

उझानी-बदांयू 25 अप्रैल।

बदांयू के कछला घाट पर गंगा नदी पर नया पुल बनना शुरू हो गया है। निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है इससे सालों पुराने जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर NHAI बना रहा है नया पुल। जिसकी चौड़ाई 32 मीटर होगी, जो मौजूदा पुल से 10 मीटर ज़्यादा है।

पुराना पुल 22 मीटर चौड़ा है और दोनों तरफ का ट्रैफिक इसी से जाता है। नया पुल बनने के बाद इसे वन-वे कर दिया जाऐगा। एक पुल से सिर्फ आने वाले वाहन, दूसरे से सिर्फ जाने वाले वाहन जाएंगे।

कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान, त्योहारों और छुट्टियों में लगने वाला कई किलोमीटर लंबा जाम खत्म होगा। एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को भी रास्ता मिलेगा।

ये बरेली-मथुरा हाईवे के 4 चरणों में हो रहे चौड़ीकरण का हिस्सा हैं।कछला में अभी गंगा पर सिर्फ एक पुल है। मेला, स्नान पर्व और छुट्टियों में यहां अक्सर जाम लग जाता है। दुकानदार भी परेशान थे कि जाम की वजह से ग्राहक रुकते ही नहीं थे।

नया पुल बनने से बदायूं-कासगंज रूट के साथ-साथ व्यापार, श्रद्धालुओं और रोज आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
कछला होकर बदायूं-कासगंज जाना अब आसान हो जाएगा। काम NHAI ने तेज़ी से शुरू करा दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस