बदायूं। एटीएम में शार्ट सर्किट से लगी आग
बदायूं । शहर में भगवान परशुराम चौक से बाबू राम मार्केट वाले दिनेश चौक की ओर आने वाले मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अचानक आग लगने से अफरा – तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों ने आग के विकराल रूप धारण करने से पूर्व आग पर काबू पा लिया। अनुमान है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
