6:49 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन” का संदेश लेकर पहुँचा मिशन शक्ति अभियान

कुंवरगांव (बदायूं)। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 ‘दीदी अभियान’ के अंतर्गत कस्बा कुंवरगांव के वार्ड नंबर 2 में महिलाओं एवं बालिकाओं की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया।
बैठक में बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस