6:59 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

नेग विवाद में बारात में बवाल: 6 आरोपी तमंचों समेत गिरफ्तार

नेग विवाद में बारात में बवाल: फायरिंग करने वाले 6 आरोपी तमंचों समेत गिरफ्तार
प्रेस नोट | दिनाँक 23.04.2026 | बदायूँ
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर करौतिया में शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। किन्नरों द्वारा ₹21,000 नेग की मांग की गई, जबकि दूल्हा पक्ष ने ₹2,100 दिए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि किन्नरों ने अपनी गाड़ी से अवैध तमंचे निकालकर बारातियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और सभी बाराती सुरक्षित बच गए।
घटना के संबंध में वादी फूल सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूँ की तहरीर के आधार पर थाना कुंवरगांव में मु0अ0सं0 52/26 पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 6 अभियुक्तों—रोहित पुत्र शराफत (मो. जामा मस्जिद बदायूँ), खुशी पुत्र मोहेनउद्दीन व जस्सी पुत्र चन्द्रपाल (कुंवरगांव), राधा पुत्र राजीव (रामनगर कॉलोनी, रामपुर), विनीता पुत्र प्रेमपाल (सुभाषनगर, बरेली) तथा आयान पुत्र अशफाक (सालारपुर, बदायूँ)—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 नाजायज तमंचे (.315 बोर), 05 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 04 कैंची, 05 लकड़ी के डंडे तथा एक बोलेरो गाड़ी (UP 24 BB 6345) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
इस मामले में धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109, 308(2) बीएनएस तथा 3/25(1-B)(a), 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस