12:46 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पारा चढ़ने के साथ बिगड़ रही सेहत, सड़कों पर सन्नाटा

उझानी में पारा चढ़ने के साथ बिगड़ रही सेहत, सड़कों पर सन्नाटा।

उझानी-बदांयू 22 अप्रैल।

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले दो दिनों में यह 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सड़कें सूनी रहीं। लगातार बढ़ती गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

सरकारी अस्पताल और निजी क्लीनिकों में सिर दर्द, उल्टी, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।


दोपहर के समय धूप का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और चश्मे का सहारा ले रहे हैं। जिन लोगों को बाजार में आना-जाना है, वह सुबह और शाम को ही घर से निकलना पसंद कर रहे हैं।

आज बुधवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह 23 अप्रैल को अधिकतम 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, 24 अप्रैल को अधिकतम 44 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, 25 अप्रैल को अधिकतम 43 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस और 26 अप्रैल को अधिकतम 43 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम बैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी में पारा दिन-व-दिन ऊपर चढ़ेगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस