उझानी में युवक ने फरसा मारकर भाभी -देवर को किया घायल।
उझानी बदांयू 21 अप्रैल।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी उमेश पुत्र राकेश ने घर में सो रहे गांव के ही दोदराम 32 पुत्र ओमप्रकाश व उसकी भाभी सर्वेश देवी 38 पत्नी देवेन्द्र को फरसा व काँच की बोतल मारकर घायल कर दिया ।
दोदराम ने भाभी सहित आकर कोतवाली पुलिस को उमेश के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का शिकायती पत्र सौंपा है वहीं पुलिस ने घायलों का नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल कराया है। व मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
