7:53 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

SSP अंकिता शर्मा ने सुनी फरियादियों की आवाज, जनसुनवाई में दिए निर्देश

बदायूं

SSP अंकिता शर्मा ने सुनी फरियादियों की आवाज, जनसुनवाई में दिए सख्त निर्देश

SSPBDN के नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। SSP ने प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। वहीं शेष मामलों को संबंधित थानों व अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस