6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गर्मी का अलर्ट -44 डिग्री पहुंचेगा पारा दोपहर 12 से चार, घर से न निकलें बाहर

गर्मी का अलर्ट -44 डिग्री पहुंचेगा पारा दोपहर 12 से चार, घर से न निकलें बाहर।

बदांयू 20 अप्रैल।

बदांयू जिले में गर्मी अब जानलेवा मोड़ पर पहुंच रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है। रविवार को मौसम विभाग ने 22 से 23 अप्रैल तक हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।

इस अवधि में घरेलू महिलाओं रसोई में खाना पकाने से दूरी बनानी चाहिए। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स (शीतल पेय) का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनके शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। इसी तरह शराब, चाय और कॉफी से भी दूरी बनानी चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि बदांयू में गर्मी ने गंभीर रूप ले लिया है। आने वाले दिनों में तापमान और भी अधिक रहेगा। ऐसे में अगर सावधानी नहीं बरती गई तो लू सीधे सेहत पर वार कर सकती है।

जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.50 डिग्री सेल्सियस या अधिक होता है तो इसे हीट वेव कहा जा सकता है। बदांयू में वास्तविक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। एक सेहतमंद व्यक्ति भी हीट स्ट्रोक (लू लगना) का शिकार हो सकता है। दिन का सबसे अधिक तापमान दोपहर 12 से चार बजे के बीच रहता है। इसलिए लोगों को इस अवधि में धूप के संपर्क में नहीं आना चाहिए।
—————

रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी कम होने से गर्मी और अधिक चुभने वाली महसूस हो रही है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे राहत के आसार भी नहीं दिख रहे।
————-

पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 अप्रैल तक तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 24 और 25 अप्रैल को यह बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद भी 24 और 25 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रात का तापमान भी 25-26 डिग्री रहने से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
———–

घरेलू महिलाएं भी अगर दोपहर के सबसे गर्म समय में रसोई में बिना पंखे या वेंटिलेशन के लंबे समय तक खड़ी रहती हैं तो शरीर का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। ऐसे तापमान में पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति भी हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकता है। इसलिए रसोई को ठंडा और वेंटिलेटेड रखें, संभव हो तो इस अवधि से पहले भोजन बनाकर रख लें। धूप वाली छतों के नीचे की रसोई या कमरे हीट ट्रैप बन जाते हैं।
———–

चिकित्सकों ने बताया कि अगर आपकी त्वचा गर्म, लाल या फिर सुखती है तो तत्काल आपको सतर्क हो जाना चाहिए। मतली या उल्टी आना, बहुत तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होने के अलावा घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी या फिर हल्का सिरदर्द भी होता है तो इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तुरंत पानी का सेवन करें और खुद को ठंडी जगह पर लेकर जाएं। अगर हो सके तो ठंडे पानी से नहा लें, इससे आपके शरीर का तापमान तुरंत कम होने लगेगा।——

आम पना पारंपरिक कच्चे आम का पेय गर्मियों की उमस भरी सुबह में प्यास बुझाने का एक बेहतरीन उपहार है।
साइट्रस जूस यानी खट्टे फलों से निकाले गए जूस का सेवन करें। इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए इसमें विटामिन सी अधिक होता है।
तरबूज का रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।
छाछ शरीर की गर्मी कम करने और अपच से लड़ने के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है।
नारियल पानी एक स्वादिष्ट, इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर, प्राकृतिक पेय है।

————

दोपहर के वक्त भारी कार्य जैसे कसरत इत्यादी न करें
धूप में बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में अकेला ना छोड़े
शराब, चाय, कॉफी, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ और गैस वाले पेय पदार्थ का सेवन ना करें।

दिन में दो बजे से लेकर 4 बजे के बीच में खाना बनाने से बचें।
धूप में नंगे पांव ना चलें
बच्चों को धूप में खेलने या पढ़ने के लिए कतई न भेजें।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस