उझानी-बदांयू 19 अप्रैल।
आज अक्षय तृतीया के त्योहार के मद्देनजर बाजारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोने-चांदी से लेकर ऑटोमोबाइल तक के शोरूम ग्राहकों से गुलजार हैं। विशेषकर आभूषणों की भारी बुकिंग और दोपहिया वाहनों की डिलीवरी के कारण करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। आज शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों में जबरदस्त उमंग है।
———-
इस बार अक्षय तृतीया पर हल्के वजन के एंटीक आभूषणों की मांग सबसे ज्यादा है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों की श्रद्धा कम नहीं हुई है और शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों का आना-जाना लगा है।- संजय कुमार मित्तल, अध्यक्ष सर्राफा कमेटी उझानी।
———-
सिक्कों और ईंटों के बजाय इस साल लोग डायमंड ज्वेलरी और पोलकी सेट में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। हमने अक्षय तृतीया के लिए विशेष मेकिंग चार्ज में छूट भी दी है, जिसका ग्राहकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है।– सिद्धांत गोयल, रामप्रसाद सुरेशचंद्र गोयल सर्राफ।
———
शादियों का सीजन पास होने के कारण एडवांस बुकिंग काफी पहले ही हो चुकी थी। आज केवल डिलीवरी लेने वालों और शगुन के तौर पर चांदी के बर्तन खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है।– सुवीत वार्ष्णेय, कंचन ज्वेलर्स।
————–
बोले दोपहिया वाहन बिक्रेता-दोपहिया वाहनों के बाजार में आज का दिन सबसे बड़ा है। बताते हैं युवाओं में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के प्रति काफी आकर्षण है।–
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

