12:46 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी 17 हजार की 30% ब्याज ना देने पर ठेले में लगाई आग

उझानी 17 हजार की 30% ब्याज ना देने पर ठेले में लगाई आग, मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

उझानी-बदांयू 15 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्री नारायण गंज निवासी चाट विक्रेता ओमशरण ने 17 हजार पर 30% ब्याज लगाने के बाद रूपये ना देने पर घर में ठेले में आग लगाने की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना करने पर मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

ओमशरण के अनुसार 2 जनवरी की रात 2 बजे घर व सडक किनारे खड़े चाट के ठेले में अचानक आग लगने लगी, ओमशरण ने बाहर आकर देखा तो पड़ोसी शशी पत्नी पम्मू,शिब्बू पुत्र पम्मू व भोला पुत्र भूरे अपने घरों में भागते नजर आऐ पास में एक केन पेट्रोल की पड़ी थी।

ओमशरण ने लिखा कि 6 माह पहले आरोपियों से 17 हजार रुपए उधार लिए 15 हजार पांच माह में वापस कर दिया फिर भी आरोपी 70 हजार ओर मांगने लगे कहा 30% ब्याज लगेगा। ना देने पर आरोपियों ने मेरे घर व ठेले में आग लगाई जिसमें मेरा 50 हजार का नुक़सान हो गया।

कोतवाली पुलिस ने सूदखोरों पर कोई कार्रवाई ना की। थक-हारकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा सीएम कार्यालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर राजेश प्रताप सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस