उझानी ढाबे का नोकर गांव की नाबालिग को ले गया, रिपोर्ट दर्ज।
उझानी-बदांयू 15 अप्रैल।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बदायूं रोड स्थित एक ढाबे पर नोकरी करने वाले युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जनपद आगरा के ट्रांस जमुना इलाके के प्रकाश पुरम टेड़ी बगिया कांशीराम कालोनी निवासी योगेश पुत्र कांशीराम गड़रिया जो हाइवे पर नोकरी करता था।8 अप्रैल को मेरी 16 बर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर रवनीत कुमार को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
