उझानी कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज।
उझानी-बदांयू 15 अप्रैल।
नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी राहुल गोस्वामी पुत्र रमेश चंद्र ने मोहल्ला बहादुर गंज निवासी छ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का भी आरोप लगाया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में राहुल ने लिखा कि 22 जुलाई को वह ढाबे पर खाना खा रहा था। किसी बात को लेकर राकेश राठौर की ढाबा स्वामी से कहा-सुनी हो गई। मेरा कसूर इतना था कि मेंने बीच-बचाव करा दिया।
इसी बात से खुंश खाऐ राकेश राठौर,किशन लाल व महेन्द्र, रमेश पुत्र गण रामस्वरूप व पंकज पुत्र किशन लाल व कृपाल ने उसी रात दस बजे कश्यप पुलिया पर मुझे पकड लिया व लाठी डंडों से जमकर मार-पीट की शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर दिया।
पुलिस ने उस वक्त हमें बताया कि आगे लड़ाई-झगड़ा ना हो आप दोनों का फैसला करा दिया है। किंतु 11 दिसंबर को मालूम पडा राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विनय साहू को गिरफ्तार कर उसी घटना में जेल भेज दिया। अब माननीय सीजेएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
