5:58 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर P D A का आबिद रज़ा ने गांव-गांव जाकर किया प्रचार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर P D A का आबिद रज़ा ने गांव-गांव जाकर किया प्रचार।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा के गांवों में फूलों की बारिश करके किया स्वागत।

दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की जनसभा।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने बाबा साहब अम्बेडकर जी के चरणों में किए फूल अर्पित।

सन् 2027 में अखिलेश यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है:- पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पूरे जिले बदायूं में गांव – गांव जाकर P D A का लगातार प्रचार कर रहे हैं तथा मा0 अखिलेश यादव जी को सन् 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से आहवान कर रहें हैं।


शेखूपुर विधानसभा की जनता के आग्रह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शेखूपुर विधानसभा में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक गांवों में पहुंचे जहां दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक लोगों ने आबिद रज़ा का फूलों के हारों के साथ साथ फूलों की बारिश करके भव्य स्वागत किया, तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया तथा स्थानीय विधायक से काम ना करने के कारण नाराजगी जताई।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा सन् 2027 का चुनाव बहुत अहम है। उत्तर प्रदेश का चुनाव दो पार्टियों में होगा, एक तरफ वह पार्टी है, जो लोगों में नफरत पैदा करती है, कोई विकास नहीं करती किसान, बेरोजगार, गरीब, छात्र, नौजवान वर्तमान सरकार से सब नाराज है, इसलिए सरकार को हटाना चाहती है।

दूसरी तरफ प्रदेश में सपा पार्टी है जो लोगों में भाईचारा रखना चाहती है, मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देना चाहती है, विकास करती है। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, छात्रों के हितों का ख्याल रखना चाहती है। जिस तरह से प्रदेश की जनता ने सन् 2024 में 37 सांसद जिताकर सपा को पहले नंबर की पार्टी चुना, उसी तरह 2027 में पूरे प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाना चाहती हैं तथा मा0 अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। आबिद रज़ा की इस बात का जनता ने नारे लगाकर व हाथ उठाकर समर्थन किया।

विशेषतौर पर यादव व मुस्लिम समाज तथा सेकुलर समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा हम समाजवादी को वोट देकर जिसे विधायक बनाते हैं उन्होंने शेखूपुर में कोई विकास नहीं किया बल्कि पार्टी के वोटर को सम्मान भी नहीं दिया।

सन् 2022 के बाद लगभग 4 साल में शेखूपुर विधानसभा में स्थानीय विधायक ने विकास के नाम पर जहां आवश्यकता भी नहीं थी यात्रीशेड, स्वागतद्वार तथा हाईमास्ट लगवाई जिस कार्यों में शेखूपुर की जनता का हित नहीं था, बल्कि विधायक का अपना स्वयं का हित है। लगभग 35 सालों से दो खानदानों का शेखूपुर विधानसभा में दबदबा रहा। एक बार एक जीत जाता है, दूसरे चुनाव में दूसरा जीत जाता है। लेकिन शेखूपुर विधानसभा में काम दोनों में से एक भी नहीं करता। इसलिए शेखूपुर विधानसभा की जनता जो सपा की विचारधारा में विश्वास करती है, सभी ने एक स्वर में आबिद रज़ा से कहा कि आप शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़िये। तो सपा की शेखूपुर विधानसभा की 2027 में सीट बच जाएगी।

गांवों की जनता ने अपने-अपने गांव में बैनर, पोस्टर लगा दिए “मा0 अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है आबिद रज़ा को शेखूपुर विधानसभा से विधायक बनाना है” का नारा भी लगाया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गांव ननाखेड़ा, मुस्करा, चेतुनगला, बड़ी कादरवाड़ी, छोटी कादरवाड़ी, खिरिया बाकरपुर, चतुरी नगला, भद्रा, भसराला, शेखूपुर का दौरा किया।

P D A के प्रचार में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ नेक्सु जाटव, रमेश जाटव, राम सिंह कश्यप, विजय कश्यप, सुरेंद्र पाली, हरि कृष्ण पाली, हर्षित यादव, सुनील यादव, रामवीर यादव, रोहताश यादव, अरुण यादव, अमन यादव, वीरपाल यादव, फ़िरासत, दिलशाद सैफी, नन्हे अल्वी, निसार, इस्माइल खां व रईस अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस