6:41 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने बैठक कर रखा पांच सूत्रीय ज्ञापन।

बदांयू में 2 मई को बीएसए कार्यालय पर धरने की बनी रणनीति।

बदांयू 12 अप्रैल।

बदांयू के इस्लामिंया इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक जिला अध्यक्ष देशराज सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें 2 मई को बीएसए कार्यालय पर धरने को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

जिला अध्यक्ष ने पांच मांगें रखी कि सभी शिक्षकों का वेतन एक से 5 तारीख तक दिया जाऐ। रिटायर्ड होने पर समय से ग्रेच्युटी व पैंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। लेखाकार को संबंधित कार्य ही दिया जाऐ। नवनियुक्त प्रधानाचार्यो के हस्ताक्षर जल्द प्रमाणित किऐ जाऐ।

सभी ने एक राय होकर जिलाध्यक्ष की बातों का समर्थन किया इस मौके पर आलोक पाठक, रमेश पाण्डेय, सुधाकर शर्मा,विवैक जौहरी, निर्दोष कुमार, रामेश्वर मिश्रा, मंसूर हुसैन, चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.