6:58 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के युवक का आंवला क्षेत्र के जंगल मे पेड़ से लटका में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

कुंवरगाँव : जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोडी निवासी सत्यवीर मौर्य 22 वर्षीय पुत्र इतवारी लाल मौर्य का 9 दिन बाद थाना आंवला क्षेत्र के गांव पनबडिया के जंगल मे दुपट्टे के सहारे पेड़ से शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना आंवला कोतवाली पुलिस ने मृतक सत्यवीर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हाउस बरेली भेज दिया गया है। इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि मृतक सत्यवीर के बड़े भाई आसाराम मौर्य की बीमारी के चलते बीते सावन माह में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार की सहमति से सत्यवीर ने करीब 15 दिन पहले अपनी विधवा भाभी राजकुमारी से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को साथ रखकर पनबडिया ईट भट्टे पर रह कर मजूरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार सत्यवीर 9 दिन पूर्व अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की और आंवला कोतवाली थाना पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। फिलहाल आंवला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस