उझानी गोदाम से मसूर के दो कट्टे चोरी कर आढ़त पर बेचते चोर पकड़, पुलिस को सोंपा।
उझानी-बदांयू 11 अप्रैल।
कृषि उत्पादन मंडी के निकट एक आढ़तियां के गोदाम से कुछ दिनों पहले मसूर के दो कट्टे चोरी हो गये। आज मसूर एक आढ़त पर बेचते चोर को पकड़कर पुलिस को सोंप दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी निवासी राजेश कुमार वार्ष्णेय उर्फ रामू की नवीन कृषि उत्पादन मंडी में संगम ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। मंडी के निकट ही उनका गोदाम है। उसमें 40 कट्टे मसूर के रखे थे। किसी समय उसमें से दो कट्टे चोरी हो गये।
राजेश वार्ष्णेय रामू ने बताया कि वह मंडी में आने वाली मसूर ज्यादा मोटी होने की वज़ह से सिर्फ हमारी ही फर्म खरीदतीं है। आज जब एक आढ़तियां दिखाने आया तो शक हुआ, गोदाम खोलकर देखा तो दो कट्टे गायब मिले जबकि बिकने आऐ भी दो ही कट्टे थे। जानकारी करने पर मालूम पड़ा कि दुकान का ही नोकर मसूर चोरी कर ले गया। आढ़तियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस चोर को पकड़कर कोतवाली ले आई व उससे साथियों के नाम की पूछताछ कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
