4:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान मिशन शक्ति टीम द्वारा घर से भटके 03 बच्चो को उनकी माँ के सुपुर्द किया

सहसवान मिशन शक्ति टीम द्वारा घर से भटके हुए 03 बच्चो को उनकी माँ की तलाश कर उनकी माँ के सुपुर्द किया गया।

सहसबान- बता दे। पी आरवी 112 को सूचना दी कि ग्राम खंदक में तीन अज्ञात बच्चे मिले है, जिनकी उम्र 03 से 05 वर्ष तक है । उक्त सूचना पर पीआरवी 8805 मौके पर पहुँची तो उक्त बच्चो को सहसबान कोतवाली पर लाया गया । उक्त तीनो बच्चो से उनके नाम पते के बारे में पूछा गया तो उक्त तीनो बच्चो ने अपने अपने नाम हर्ष, परमजीत, प्रशांत तथा अपने पिता का नाम वीरेन्द्र बताया, अपने पते के बार में नही बता सके। थाना सहसवान मिशन शक्ति टीम प्रभारी उ0नि0 शिवानी सिंह द्वारा तत्काल उक्त बच्चो के माता पिता के बारे में पता लगाने हेतु तीनो बच्चो के फोटो सोशल मीडिया व वाहट्सअप ग्रुपो में प्रेषित किया गया । मिशन शक्ति टीम प्रभारी उ0नि0 शिवानी सिंह मय उनकी टीम द्वारा उक्त तीनो बच्चो के माता पिता के बारे में जानकारी करने पर उक्त तीनो बच्चो की माँ नेमवती पत्नी वीरेन्द्र निवासी मौहल्ला मोहउद्दीनपुर के रूप में हुई। नेमवती उपरोक्त द्वारा थाना आकर उक्त तीनो बच्चो को पहचान करते हुए बताया कि मेरे पति हरियाणा में मजदूरी करते है, और आज में अपने बच्चो को घर पर छोडकर अपने खेतो पर काम करने के लिये चली गयी थी, तभी उक्त मेरे तीन बच्चो घर से निकल गये थे । उक्त तीनो बच्चे अपनी माँ के देखकर खुश हो गए वही मिशन शक्ति तीन द्वारा तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.