11:34 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत: थाना दिवस में दर्जनों समस्याओं का निस्तारण

,

उसहैत:थाना दिवस में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह ने फरियादियों की दो दर्जन से अधिक समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।उन्होंने पाठक नगला और इटौआ की महिलाओं की समस्या को तत्काल हल कराया।
थाना दिवस के उपरांत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आगामी 14 अप्रैल बाबा साहब बी.आर.आम्बेडकर की जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थलों पर उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने और ड्यूटी का मुस्तैदी से पालन कराने के निर्देश थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को दिये।थाना दिवस में कानून गो दुर्गपाल सिंह, भगवान दास,लेखपाल रामप्रताप सिह, राकेश सिंह के अलावा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस