10:50 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पीतल, तांबा, स्टील सब महंगा- बर्तनों की कीमत में उछाल

पीतल, तांबा, स्टील सब महंगा- बर्तनों की कीमत में उछाल।

उझानी-बदांयू 11 अप्रैल।

सहालग शुरू होने में अब चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना कि करीब 15 दिन पहले पीतल, तांबा, स्टील व सिल्वर के भाव 100 से 300 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों को बर्तन महंगे मिल रहे हैं हालांकि बजट संभालने के लिए वे हल्के वजन के बर्तनों की खरीद अधिक कर रहे हैं।

शहर के कछला रोड स्थित दुकानों पर गृहस्थी सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाई, थाली-गिलास सेट, इंडक्शन बर्तन व विभिन्न डिजाइन के डिनर सेट की मांग तेज है। भीड़ को देखते हुए कई दुकानदार ग्राहकों को ऑफर देकर लुभा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

बर्तन व्यापारी सुबोध कुमार ने बताया कि पीतल व तांबा के दाम में 100-300 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई बढ़ने के कारण ग्राहक अब हल्के बर्तनों की मांग कर रहे हैं जिससे उनका बजट प्रभावित न हो। दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया शादी में देने के लिए स्टील के बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ी है। आकर्षक डिजाइन वाले कलश, थाल, गिलास, लोटा सहित अन्य बर्तनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही गैस चूल्हा व इंडक्शन की खरीद भी बढ़ रही है।

पिछले 15 दिनों से बर्तन के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। लोग शादियों में देने के लिए बर्तन खरीद रहे हैं। महंगाई की वजह से हल्के बर्तनों की मांग अधिक है। सुबह से खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंच रहे हैं।
राकेश कुमार बर्तन दुकानदार।—–

विज्ञापन एक्सप्रेस