12:42 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत अलापुर पुलिस की कार्रवाई

बदायूं

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत अलापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बदायूं जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसएसपी बदायूं (SSP_BDN) के निर्देशन में थाना अलापुर की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों व संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें।
पुलिस टीम ने खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया। साथ ही, लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस