10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन बदायूँ में अन्तर जनपदीय खेल महाकुंभ का आगाज़, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बदायूं

पुलिस लाइन बदायूँ में अन्तर जनपदीय खेल महाकुंभ का आगाज़, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जनपद बदायूँ की रिजर्व पुलिस लाइन में आज खेल प्रतिभाओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा, जब अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
इस खेल आयोजन में बरेली जोन के सभी 09 जनपदों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, संतुलन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत का जज़्बा और खेल भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक नगर/लाइन श्री रजनीश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री रामराजा यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
🏅 पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
53 किलोग्राम भारवर्ग: जनपद बदायूँ के रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया।
66 किलोग्राम भारवर्ग: बदायूँ के विशाल तोमर ने प्रथम तथा रामपुर के जितेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
74 किलोग्राम भारवर्ग: रामपुर के शेखर ने प्रथम व सम्भल के स्वयं प्रकाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
83 किलोग्राम भारवर्ग: बरेली के सुमित प्रथम तथा सम्भल के अमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच बनी, बल्कि आपसी समन्वय, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम साबित हुई। आयोजन के सफल संचालन के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की जा रही है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस