10:13 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

SSP अंकिता शर्मा ने डायल 112 की 10 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

बदायूं

जनपद बदायूँ में पुलिस व्यवस्था को मिला नया संबल, SSP अंकिता शर्मा ने डायल 112 की 10 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

आज दिनाँक 06.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल 112 की 10 नई आधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल जनपद में पुलिस की आपातकालीन सेवाओं को और अधिक तेज, सशक्त एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर SSP महोदया ने बताया कि इन नई गाड़ियों के शामिल होने से डायल 112 सेवा की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) और अधिक कम होगा तथा पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गाड़ियों का उपयोग पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस