पश्चिमी यूपी में सात और आठ अप्रैल को भीषण तूफान का अलर्ट।
बदांयू 6 अप्रैल।
।
बार-बार करवट ले रहा मौसम आए दिन चौंका रहा है। शनिवार, रविवार व आज हुई बारिश के चलते प्रदेश में दो से तीन डिग्री की तापमान में गिरावट महसूस की गई। आज हल्की बारिश के बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन सात व आठ अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सात अप्रैल को शुरू होगा जिसका असर आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश में देखा जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में रविवार को भी रहा। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सात अप्रैल से अगले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी भाग से शुरू होगा। इसके बाद मध्यवर्ती भाग तक पहुंचेगा और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा। नौ अप्रेल से इसके कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की प्रभावी गिरावट आएगी। इसके बाद 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
