उझानी मानसिक मंदित महिला लापता, पुलिस से लगाई तलाशने की गुहार।
उझानी-बदांयू 6 अप्रैल।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी वीरपाल पुत्र डोरीलाल ने कोतवाली पुलिस से अपनी 40 बर्षीय मानसिक मंदित पत्नी भूरानी देवी को तलाशने की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
वीरपाल का कहना है मेरी पत्नी भूरानी दिमाग से कमजोर है कल दोपहर वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। आस-पास के गांवों में भी खोजबीन की मगर कोई सुराग ना लग सका। वीरपाल ने पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
