10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक हुई

आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक हुई जिसमें संगठन के युवा नगर कमेटी बदायूं का गठन हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने की।जिलाध्यक्ष युवा राहुल रावत द्वारा जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता की सहमति से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नगर कमेटी में नगर अध्यक्ष के रूप में श्री श्याम साहू, नगर महामंत्री के रूप में रविन चौहान एवं आशीष रस्तोगी , नगर उपाध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र कुमार गुप्ता, ऋतुराज ख़ुशरिया ,विवेक रस्तोगी ,दिनेश राठौर एवं विकास पटेल का का चयन हुआ।
नगर मंत्री के रूप में अमन गुप्ता मुकेश पटवा पहलवान ,अनुज रस्तोगी जावेद ,अतुल पांडे
कोषाध्यक्ष के रूप में फारुख उद्दीन
नगर सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में हिमांशु शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई।

नगर कार्यकारी सदस्य के रूप में संतोष पटवा, अजय सक्सेना एवं अंकित गुप्ता का चयन हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बदायूं के जिला अध्यक्ष श्री के वी गुप्ता, जिला महामंत्री श्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता , संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत एवं मंत्री मनोहर बत्रा आदि उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से संगठन पिछले कई दशकों से व्यापारियों के हित के लिए जी जान लगाता चला आ रहा है ,उसी जोश और जज्बे के साथ यह कमेटी को आगे व्यापारियों की लड़ाई को बढ़ाना है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि संगठन को मेरे खून की आवश्यकता पड़ेगी तो मैं अपने खून की एक-एक बूंद अपने संगठन को देने के लिए तैयार हूं।

युवा के जिला अध्यक्ष राहुल रावत ने कहा कि हमें व्यापारियों के अधिकारों के लिए हर कीमत पर लड़ना होगा और एक साथ मिलकर आगे आना होगा ताकि व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराया जा सके।

उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी को माला एवं पटका पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।बैठक का संचालन रविन चौहान द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस