उझानी में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के पोल गिरे,रात से शहर की बिजली गुल।
शहर में कई जगह टूटे बिजली के तार उड़े होर्डिंग बोर्ड टीन तिरपाल।
उझानी-बदांयू 4 अप्रैल।
बीती रात आंधी के साथ आई तेज बारिश के बाद शहर क्षेत्र में आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके कारण आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं खेतों में खड़ी और कटी रखी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।


खराब मौसम के बीच पंखा रोड पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली का तार पास में खड़ी एक कार पर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तार गिरते ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और इलाके में अंधेरा छा गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर आंधी में पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर इन गिरे हुए पेड़ों को रास्तों से हटाया। बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करती रहीं।




बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है शहर की सप्लाई सुचारू करने को कई टीमें लगाई गई है। युद्ध स्तर से पोल लगाने,टूटे तारों को जोड़ने का काम किया जा रहा है शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद है। वही देहात क्षेत्र की सप्लाई सुचारू करने में समय लगेगा। क्योंकि कई जगह पोल ,तार गिरने के साथ ही ट्रांसफार्मर भी गिर गये है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
