10:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – मौसम के बिगड़े मिजाज ने उड़ाई किसानों की नींद। दिन-रात गेंहू की कटाई में जुटा

आसमान में बादलों का डेरा, किसान को मुश्किलों ने घेरा।

मौसम के बिगड़े मिजाज ने उड़ाई किसानों की नींद। दिन-रात गेंहू की कटाई में जुटा।

बदांयू 3 अप्रैल।

मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव ने किसानों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम कर दिया है। आज सुबह से आसमान में बादलों की आवा-जाही लगी है,एक्का दुक्का बूंदें भी पड गई। मौसम विभाग द्वारा वैसे भी चार-पांच अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किए जाने से
किसान दिन-रात खेतों में जुटकर गेंहू की फसल को काटकर बचाने के प्रयास कर रहे हैं।

माैसम खुलने के बाद से किसान अब दिन-रात खेतों में जुटकर गेंहू की फसल को बचाने के प्रयास कर रहे हैं, जिन किसानों की गेंहू की फसल कटाई के करीब है, वे जल्द से जल्द कटाई करने में लगे हैं ताकि नुकसान कम किया जा सके। उझानी क्षेत्र के नरऊ के किसान महावीर सिंह ने बताया कि पहले ही लागत बढ़ने और बाजार में सही दाम न मिलने से वे परेशान हैं। ऐसे में यदि मौसम की फिर से मार पड़ती है तो आर्थिक संकट और गहरा जाएगा।

मलिकपुर के किसान छोटे लाल ने बताया कि उन्होंने फसल के लिए बैंक से कर्ज भी लिया है, जिसकी भरपाई को लेकर चिंता बनी हुई है। इसलिए पूरा परिवार दिन-रात गेंहू की कटाई में लगा हुआ है।

जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि बदलते माैसम को देखते हुए किसानों को इस समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। मौसम साफ होते ही फसल की कटाई कर लेना बेहतर रहेगा। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर चार व पांच अप्रैल को मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दोनों दिन हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है ।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस