महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की वंदना एवं सम्पूर्ण आरती के साथ हुई। तत्पश्चात 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ बहुत ही तन्मयता से किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण सहभागिता निभाई और सभी विद्यार्थियों के द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से हनुमान जी की महिमा का बखान किया गया। इसी के साथ विद्यार्थियों ने हनुमान जी से बल, सद्बुद्धि, विद्या देने की अनुनय विनय की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने हनुमान जी के समक्ष समस्त महर्षि परिवार एवं छात्र-छात्राओं को, बुद्धि और विद्या देने की प्रार्थना की। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना एवं ध्यान शिक्षिका वंदना पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
