मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उदयान के नवीनतम सौंदर्य हेतु भ्रमण का आयोजन किया गया l
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के अनुभवों का नाम है।” इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए जनपद के प्रतिष्ठित मदर एथीना स्कूल द्वारा विविध कक्षाओं के विशिष्ट विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित ‘अमृत उद्यान’ के एक दिवसीय शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण का शानदार आयोजन किया।विद्यालय की बस विद्यार्थियों को लेकर जैसे ही राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुँची, बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। अमृत उद्यान में खिले हजारों प्रजातियों के ट्यूलिप, मोगरा और विदेशी गुलाबों को देखकर विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को फूलों के स्पर्श, उनकी सुगंध और रंगों के माध्यम से ‘सेंसरी लर्निंग’ का अभ्यास कराया। बच्चों ने न केवल फूलों की सुंदरता देखी, बल्कि वहां की शांति और हरियाली के बीच खुद को प्रकृति के बहुत करीब महसूस किया।




इस विशेष पहल पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने एक अत्यंत प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा बच्चे समाज का वह हिस्सा हैं जिनके पास देखने का एक अलग और सुंदर नजरिया होता है। उन्हें चारदीवारी से बाहर निकालकर ‘अमृत उद्यान’ जैसी ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगह पर लाना हमारे समावेशी शिक्षा कार्यक्रम का हिस्सा है। हम चाहते हैं कि ये बच्चे आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। हमारा प्रयास है कि हम उन्हें वह हर अवसर प्रदान करें जो उनके व्यक्तित्व को निखार सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
