9:28 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

श्री संकटमोचन बालाजी महाराज की अनुकम्पा से श्री बालाजी महाराज का विशेष यज्ञ किया गया

उझानी रोड पे स्थित श्री संकटमोचन बालाजी दरवार में श्री संकटमोचन बालाजी महाराज की असीम अनुकम्पा से परम आदर्णीय गुरुजी स्व. श्री हरीशचन्द्र जी महाराज के आर्शीवाद से तथा श्री रविकान्त उपाध्याय (गुरुजी) के सानिध्य में आज मनोकामना पूर्ति हेतु विघ्न विनाशक श्री बालाजी महाराज का विशेष यज्ञ किया गया.. जिसमे तमाम लोगो ने सामग्री से आहुति दी- त्याग, निष्काम, कर्म, शक्तियों के प्रति समर्पण- यह अग्निी के माध्यम से देवताओ की पूजा बातावरण को शुद्ध करने और समाज के कल्याण के लिये की जानें बाली एक, पवित्र धार्मिक प्रक्रिया है- बालाजी दरवार में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 27 बां बार्षिक महोत्सब में विगत पांच दिनों से श्री राम कथा, की अविरल धारा बह रही थी. आज षष्टम दिवस में आदर्णीय गुरुजी ने सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हेतु, यज्ञ में गोला सामग्री की आहुतियां लगवाई- कहते है जब हमारे ऊपर भगवान की बड़ी कृपा होती है तब कही जाकर ऐसे यज्ञों का दरसन हो पाता है-: आज बालाजी महाराज के यज्ञ में दूर दराज और आस पास से भारी भक्तों की भीड़ रही भक्तो ने सुबह से ही लाइन लगाकर वडे ही श्रदा भाव से बालाजी महाराज के दर्शन लाभ तथा विघ्न विनाशक हवन में बड़-चढ़के भाग लिया

रविकान्त उपाध्याय (गुरुजी) ने भक्तो को बताया की यज्ञ भारतीय संस्कृति का एक बैज्ञानिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान है. जिसमे भाग लेने से हम सबका कल्याण तथा शारिरिक मानसिक तनाब से मुक्ति मिलेगी इसलिये यज्ञ करने से हमारे जीवन में बड़ा बदलाव सुख शान्ति खुद हमारे पास आ जाती है- जिससे हमें भगवान श्री राम की भक्ति प्राप्त होती है–
इस अवसर पर श्री संकटमोचन बालाजी दरबार समिति एवं श्री बालाजी सेवार्थ समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहै।

विज्ञापन एक्सप्रेस