उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा के अध्यक्ष देशराज यादव की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक में श्री यादव ने 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हुए सभी शिक्षक कर्मचारी एवं प्रधानाचार्यगण को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही साथ उनके प्रतिस्थापी प्रधानाचार्यगण को हार्दिक बधाई भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा दी गई।
वर्ष 2012 से 16 के मध्य सेवानिवृत हुए साथियों से अनुरोध किया है जिनको नोशनल वेतन वृद्धि प्राप्त नहीं हुई है वे शीघ्र ही अपने प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें जिससे उनको नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान कराया जा सके।
इस अवसर पर सर्व श्री मनोज कुमार, राधेश्याम शर्मा, रितेश कुमार, पंकज शर्मा, संदीप कुमार, रमेश सिंह, राजेंद्र कुमार, बृजेंद्र कुमार, विजय गौतम कौशल कुमार सिंह, सचिन प्रताप, मुदित गुप्ता, दीपक चंद शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विवेक जौहरी ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

